Advertisement

अपडेटेड 5 June 2025 at 23:17 IST

VIRAL VIDEO: दूल्हे को नहीं हो रहा था बर्दाश्त! बीच रास्ते में ही उठा दिया दुल्हन का घूंघट और फिर..

Bride Groom Funny Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक बेताब दूल्हे की हरकत देख उसकी दुल्हन हैरान रह जाती है। आखिर ऐसा क्या होता है, ये वीडियो देख लीजिए।

Reported by: Sakshi Bansal
Follow: Google News Icon
Advertisement
Bride Groom Funny Video
Bride Groom Funny Video | Image: instagram

Bride Groom Funny Video: शादियों के सीजन में सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। खासतौर पर दूल्हा और दुल्हन से जुड़े वीडियो तो लोग खूब शौक के साथ देखना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें एक बेताब दूल्हे की हरकत ने दुल्हन और बाकी बाराती को भी हैरान कर दिया।

ये वीडियो bridal_lehenga_designn नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है जो अब जमकर लोगों का ध्यान खींच रहा है। आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। इस वीडियो में दूल्हे को अपनी दुल्हन का चेहरा देखने की बड़ी बेताबी होती है।

दूल्हे ने रास्ते में ही उठा दिया दुल्हन का घूंघट

इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे विदाई के बाद दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर घर जा रहा होता है। उसके साथ साथ बाकी के रिश्तेदार भी चल रहे होते हैं। इतने में दूल्हा सभी से रुकने के लिए कहता है। वो तुरंत ही दुल्हन का घूंघट उठाकर उसका चेहरा देखता है जिसके बाद उसके मुंह से निकलता है- वाह भाई वाह। वाह भाई वाह।

ये सुनते ही उसके पीछे चल रहा एक आदमी बुरी तरह भड़क उठता है। वो बोलता है- ‘बस कर यार, अंदर जाकर देख लियो’। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है जिसपर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ रिएक्शन तो इतने मजेदार हैं कि उन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। हालांकि, आपको बता दें कि रिपब्लिक भारत इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

बड़े मजेदार हैं लोगों के रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा- ‘दुल्हन की शक्ल तो देख ली, अब शीशे में खुद की शक्ल भी देख ले’। तो दूसरा यूजर कमेंट करता है- ‘बाप रे, इतनी जल्दी’। एक ने लिखा- ‘लगता है पाकिस्तान के दूल्हा-दुल्हन हैं’।

ये भी पढे़ंः Bhojpuri Song: जब से राजा जी हमारा दिल तोड़ दिए हैं... स्नेहा बकली के गाने ने रिलीज होते ही लगाई आग

पब्लिश्ड 5 June 2025 at 23:17 IST

OSZAR »