Advertisement

अपडेटेड 15 June 2025 at 22:47 IST

सोनिया गांधी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में कराया भर्ती

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले 7 जून को शिमला में उनकी तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Reported by: Digital Desk
Follow: Google News Icon
Advertisement
Sonia Gandhi admitted to Sir Ganga Ram Hospital in Delhi
सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती | Image: ANI

Sonia Gandhi Health : कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की फिर से तबीयत बिगड़ गई है। उन्होंने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर गंगा राम अस्पताल के अनुसार कांग्रेस नेता को पेट से जुड़ी समस्या के चलते गैस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया है और वे निगरानी में हैं। 

सोनिया गांधी को डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में रख गया है। इससे पहले उनकी हिमाचल प्रदेश में तबीयत खराब हो गई थी। 7 जून को उन्हें शिमला में तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शिमला गई थीं छुट्टियां बिताने

सोनिया गांधी छुट्टियां बिताने के लिए शिमला पुहंची थी। जहां उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) में भर्ती करवाया गया था। सोनिया गांधी शिमला के पास छराबड़ा स्थित प्रियंका गांधी वाड्रा के नव-निर्मित रिजॉर्ट में कुछ दिन शांति से बिताने गई थीं। लेकिन शनिवार को अचानक स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करने पर मेडिकल टीम को बुलाया गया और तत्परता से उन्हें IGMC ले जाया गया।

पहले भी कई बार बिगड़ी तबीयत

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पिछले चार-पांच सालों से लगातार स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं। उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। वे लंबे समय से श्वसन संबंधी दिक्कतों और पोस्ट-कोविड जटिलताओं से पीड़ित रही हैं। साल 2022 में उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में सांस लेने में तकलीफ और वायरल फीवर के कारण भर्ती किया गया था। इसके कुछ ही हफ्तों बाद कोरोना संक्रमण ने फिर उनकी तबीयत बिगाड़ दी, और जून 2022 में उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसी साल सितंबर 2022 में भी उन्हें स्वास्थ्य कारणों से एक अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था।

ये भी पढ़ें: America : घर में घुसकर की थी दो सांसदों की हत्या, दूसरे दिन भी FBI के हाथ खाली, रखा 50,000 डॉलर का इनाम 
 

पब्लिश्ड 15 June 2025 at 22:29 IST

OSZAR »