अपडेटेड 16 June 2025 at 13:31 IST
1/6:
सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी की मालकिन काव्या मारन अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहती हैं। आईपीएल के दौरान उनके अलग-अलग इमोशन फैंस को बेहद पसंद आते हैं।
2/6:
इन दिनों काव्या मारन अपनी टीम SRH नहीं बल्कि उनकी शादी की अफवाहों के चलते सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि वो जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
3/6:
ऐसी अफवाह उड़ी कि SRH की मालकिन काव्या मारन भारत के टॉप संगीत निर्देशकों में से एक अनिरुद्ध रविचंदर की दुल्हनियां बनने वाली हैं। हालांकि, उनके कथित बॉयफ्रेंड ने अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।
4/6:
अरबपति काव्या मारन के साथ शादी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए मशहूर म्यूजिशियन अनिरुद्ध ने अपने X अकाउंट पर लिखा- 'शादी आह? लोल.. शांत हो जाओ दोस्तों। कृपया अफवाहें फैलाना बंद करो।''
5/6:
जो लोग काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबर सुनकर खुश हो रहे थे, मशहूर सिंगर ने एक पल में उन सभी का दिल तोड़ दिया।
6/6:
बता दें कि मशहूर म्यूजिशियन के साथ-साथ अनिरुद्ध रविचंदर साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के भतीजे हैं। ऐसी अफवाह उड़ी थी कि रजनीकांत ही काव्या और अनिरुद्ध की शादी कराना चाहते हैं।
/ Image: instagramपब्लिश्ड 16 June 2025 at 13:02 IST